Advertisement
Advertisement

POLITICAL HIJACK: तेजस्वी पर ललन सिंह का पलटवार, कहा ‘उन्हें उनके परिवार ने किया HIJACK’

पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विगत दिनों पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि सीएम नीतीश को हाईजैक कर लिया गया है। तेजस्वी के इस बयान के बाद अब जदयू के पूर्व अध्यक्ष एवं मुंगेर लोकसभा सीट से जदयू के प्रत्याशी ललन सिंह ने पलटवार किया है। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी को उनके परिवार ने ही हाईजैक कर लिया है। वे अपनी पार्टी का सिंबल सिर्फ परिवार में बांट रहे हैं। इस बात का आरोप उनकी पार्टी के लोग ही लगा रहे हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी कहते हैं कि नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया गया है जबकि हाईजैक खुद तेजस्वी हो चुके हैं। उनके परिवार के लोगों ने ही उनको हाईजैक कर लिया है तभी तो लोकसभा चुनाव में टिकट सिर्फ परिवार के लोगों के बीच सिंबल बांट रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी पर इस बात का आरोप खुद उनकी पार्टी के नेता लगा रहे हैं। अब तो न्यायपालिका समेत पूरे देश की जनता समझ गई है कि राजद में टिकट वितरण में धांधली हुई है। आज जो लोग संविधान के खतरे की बात करते हैं वे खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- TEJASHWI की सभा में चिराग को गाली, मामला पहुंचा चुनाव आयोग

HIJACK

HIJACK
HIJACK
HIJACK

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...