Advertisement
Advertisement

रामराज CYCLE से चला केदारनाथ, एवरग्रीन इंडिया है मोटो

नालंदा: चारधाम यात्रा की ईक्षा तो करीब सभी लोग रखते हैं लेकिन यात्रा में लोग सुविधाओं का भी खास ख्याल रखते हैं। लेकिन नालंदा का एक युवक साइकिल से निकल पड़ा है केदारनाथ यात्रा पर। परिवार और मोहल्लेवासियों ने युवक की विदाई ढोल नगारे के साथ ख़ुशी से की और ईश्वर से कामना की कि युवक का यात्रा सफल हो। रामराज अपनी यात्रा शुरू करने से पहले अपने परिवार और नजदीकी लोगन के साथ मनोकामना मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर साइकिल से निकल पड़ा है केदारनाथ यात्रा पर। नालंदा का यह युवक है रामराज।

रामराज बिहारशरीफ के महालपर निवासी अशोक कुमार निराला का पुत्र है। रामराज पेशे से यूट्यूबर है और वह व्लॉग और रील्स बनाता है। अपनी यात्रा शुरू के पूर्व बातचीत के दौरान उसने बताया कि मेरे मन में अचानक आया कि अभी तक नालंदा जिला से किसी ने ऐसा नहीं किया तो क्यों साइकिल से केदारनाथ चला जाए। उसने कहा कि मेरे इस यात्रा का एक और ध्येय है कि मैं लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि धरती को हरा भरा रखें, हमें पेड़ पौधों को संरक्षित करना चाहिए। उसने कहा कि अगर उसकी यह यात्रा सफल रही तो वह आगे कुछ और नया करेगा।

रामराज अपने तीन भाई और बहन में सबसे छोटा है। उसके पिता आइसक्रीम की एक फैक्ट्री चलाते हैं। इस दौरान उसकी पत्नी सृष्टि भारती ने कहा कि हम उनकी यात्रा की सफल कामना करते हैं। मुझे उन पर गर्व है कि मैं ऐसे व्यक्ति की पत्नी हूं जो कुछ अलग करने की हिम्मत और जज्बा रकते हैं। मैं कहना चाहती हूं कि लोग उसका सपोर्ट करें ताकि वह प्रोत्साहित हो।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

TEJASHWI की सभा में चिराग को गाली, मामला पहुंचा चुनाव आयोग

CYCLE

CYCLE
CYCLE

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...