JEHANABAD में घर वाले नहीं माने तो प्रेमी जोड़े ने भाग कर मंदिर में रचाई शादी

जहानाबाद: जहानाबाद में प्रेमी युगल ने घर से भागकर मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर एक दूजे के साथ शादी कर ली। मामला नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी की है। दरअसल गया जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत बेलाडीह गांव की रहने वाली शालिनी शर्मा का जहानाबाद के एक लड़के निशांत कुमार से पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों ने घरवालों से शादी की बात की, लेकिन घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया और लड़की को प्रताड़ित करने लगे। जिसके बाद युवती गुरुवार को घर से भाग गयी और अपने प्रेमी के पास पहुंच गई फिर दोनों ने गौरक्षणी स्थित देवी मंदिर में शादी रचा ली।

युवती ने बताया कि पिछले तीन सालों से हम दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। शादी को लेकर घर वालों से भी बात की लेकिन घर वाले यह कह कर इंकार कर दिया कि लड़का अच्छा नही, वह जॉब नही करता है। जब गुरुवार की सुबह परिजनों ने टॉर्चर किया तो हमने घर से भागकर मंदिर में शादी रचाई है और वह अपने प्रेमी पति के साथ खुश है। वही प्रेमी ने बताया कि वह प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है और दोनों के बीच पिछले तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन दोनो के घर वाले मान नही रहे थे।

हद तो तब हो गई जब प्रेमिका के घर वालो ने उसे प्रताड़ित कर मारपीट करना शुरू कर दिया तभी वह घर से भागकर मेरे पास आयी जहां हम दोनो ने मिलकर मंदिर में शादी रचाई है। प्रेमी युवक ने बताया कि शादी के बाद वह अपने घर वालों को मनाकर अपनी पत्नी को घर ले जायेगा। इधर शादी की भनक जैसे ही लड़की के घर वालों को लगी तो वे लोग आनन फानन में नगर थाना पहुंच गए और प्रेमी जोड़े के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि तब तक दोनो ने मंदिर में शादी रचा ली थी। जिसके बाद घर वाले हाथ मलते रह गए।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- MODI JI कभी रोजगार और किसान की बात नहीं करते, जुमलों में मत फंसना- तेजस्वी

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD

JEHANABAD
JEHANABAD
JEHANABAD

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...