मेला घूमने गए प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, लड़के के परिजनों ने कर दी हत्या

जहानाबाद : जहानाबाद में एक प्रेमी जोड़ा दशहरा मेला घूमने के लिए कोरा गांव गए हुए थे। इस दौरान प्रेमी जोड़े ने गांव के देवी मंदिर में दोनों ने शादी रचा लिया। शादी कर जैसे ही लड़का-लड़की को लेकर घर लौटा लड़का के परिवार वाले आगबबूला हो गए। लड़की के साथ मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया।

बता दें कि यह घटना घोसी थाना क्षेत्र के पतला पोखर गांव का है जहां लक्ष्मी कुमारी उम्र 17 वर्ष जो इंटर क्लास में पढ़ती थी। पुष्कर कुमार उम्र 21 वर्ष जो बीए पार्ट-1 में पढ़ता था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों की घर भी अगल-बगल है। दोनों में कई महीनों से प्रेम चल रहा था। मंगलवार की शाम लड़का और लड़की दशहरा देखने के लिए कोरा गांव गए जहां मंदिर में दोनों ने शादी रचा लिया। शादी रचाकर जैसे ही दोनों लड़का के घर लौटा परिवार वालों शादी की बात सुनकर आक्रोशित हो गए। लड़की को मारपीट कर घर से बाहर भागने लगा तभी लड़की ने घर से भागने से इनकार कर दिया।

इसी बात को लेकर लड़का के परिवार वाले आक्रोशित हो गए और उन लोगों ने लड़की की गला दबाकर हत्या कर दिया। गुनाह को छुपाने के लिए लड़की के शव को ले जाकर बगल के खेत में फेंक दिया। आज बुधवार की सुबह जैसे ही गांव वाले जागे देखा की लड़की का शव बगल के खेत में फेंका हुआ है। इस बात की सूचना लड़की वालों को लगी। लड़की वाले के परिवार लड़की के मौत के बाद रोने धोने लगे। पूरे गांव में इस बात की खबर आग की तरह फैल गई।

इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है। घोसी के थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। परिजन का आरोप है कि गांव के ही रमेश बिंद के परिवार द्वारा इस लड़की की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। इस घटना के बाद घटना को अंजाम देने वाले घर छोड़कर फरार हो गए।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...