Advertisment

दुर्गा पूजा के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, शांति समिति बैठक में डीएसपी ने दी चेतावनी

धनबाद : दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर गोविंदपुर थाना परिसर में रविवार को पूजा कमेटियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें डीएसपी अमर कुमार पाण्डेय, बीडीओ संतोष कुमार, थानेदार उमेश सिंह समेत इलाके के तमाम जनप्रतिनिधियों एवं पूजा कमिटी से जुड़े लोगों ने शिरकत किया.

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए डीएसपी ने कहा कि कोविड को देखते हुए सरकार के गाइडलाइंस का पालन करना आवश्यक होगा. पूजा अर्चना की जायेगी, लेकिन मेलों का आयोजन नहीं होगा. पूजा के दौरान भीड़ नहीं होगी, लाइट की व्यवस्था साधारण तरीके से किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था होनी चाहिए. जनता एवं पूजा समितियों का सहयोग अपेक्षित है. मूर्ति विसर्जन के दौरान नगर भ्रमण नहीं किया जाएगा. सीधा पंडाल से मूर्ति को विधि-पूर्वक लेकर विसर्जित किया जाएगा. पूजा के प्रतिमा दर्शन के दौरान असामाजिक तत्त्वों पर पुलिस सादे लिबास में नजर रखेगी. महिलाओं एवं युवतियों से छेड़खानी, छिनतई अथवा नशे में विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में 2.35 लाख घर तैयार,...

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को पक्के घर का लाभ मिला...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में विकास की नई रणनीति पर...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को गति देने और विकसित बिहार @2047 के विजन को साकार करने के उद्देश्य...

MSME Mitra Bihar: बिहार के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल, MSME...

MSME Mitra Bihar: बिहार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उद्यमियों को बेहतर मार्गदर्शन देने की दिशा...