JEHANABAD में युवक की धारदार हथियार से हत्या, चार बजे सुबह में निकला था दौड़ने के लिए

जहानाबाद: जहानाबाद में घर से बुलाकर एक किशोर की चाकू मार कर हत्या का मामला सामने आया है। घटना परस बीघा थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव की है जहां एक 16 वर्षीय किशोर सूरज कुमार की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक सूरज कुमार रोज सुबह दौड़ने के लिए जाता था और आज भी सुबह 4 बजे घर से दौड़ने के लिए निकला था। जब गांव के कुछ लोग जब सड़क के किनारे गए तो देखा कि सूरज कुमार का शव सड़क किनारे पड़ा है।

घटना की सूचना गांव वाले मिलते ही खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन का कहना है कि टेलीफोन कर किसी ने मृतक को घर से बुलाया था और फिर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने 2 घंटे तक अरवल जहानाबाद सड़क मार्ग को जाम रखा।

इधर घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर सड़क को जाम हटाया और आवागमन बहाल किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी का कहना है कि एक युवक का शव मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिवार द्वारा अभी लिखित आवेदन नहीं दी गई है। आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस हर पहलू पर आगे की कार्रवाई करेगी।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- पहले चरण के VOTING में पहले चार घंटे में जमुई में पड़ा सबसे अधिक वोट, तो…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD

JEHANABAD
JEHANABAD

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...