बंगाल में शाम 5 बजे तक 78 फीसदी वोटिंग, कूचबिहार में सबसे ज्यादा अशांति, 383 शिकायतें मिलीं

कोलकाता :  शुक्रवार को लोकतंत्र के महापर्व के क्रम में लोकसभा के पहले चरण के चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के अलावा जो राज्य अंशांति और दलीय संघर्ष के साथ हिंसक मारपीट की घटनाओं के लिए चर्चा में है, वह है पश्चिम बंगाल। यहां तीन सीटों (अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार) पर कांटे की लड़ाई है। वर्चस्व की लड़ाई राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा के समर्थकों-कार्यकर्तांओं के बीच है। भारतीय चुनाव आयोग की जारी बुलेटिन के मुताबिक, सायं 5 बजे तक पड़े मतों में सबसे ज्यादा वोटर बंगाल में ही बूथों तक उमड़े।

अपराह्न 3 बजे तक 66.34 फीसदी हुआ मतदान

राज्य में पहले चरण के मतदान के दौरान तीनों लोकसभा सीटों पर सायं 5 बजे तक 77.57 फीसदी यानी करीब 78 फीसदी मतदान हो चुका था। राज्य में अपराह्न 3 बजे तक 66.34 फीसदी मतदान होने की जानकारी चुनाव आयोग कार्यालय ने पुष्ट की है। इससे पहले दोपहर 1 बजे तक 50.96 फीसदी मतदान होने की सूचना थी। इस बीच कूचबिहार में कई स्थानों लगातार तृणमूल और भाजपा के लोगों बीच हिंसक मारपीट की घटनाओं की सूचना राज्य चुनाव कार्यालय पहुंचती रही। मतदान के शुरूआती घंटों में राज्य के तीनों लोकसभा सीटों से कुल 383 शिकायतें मुख्यालय तक पहुंच चुकी थीं।

बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान सबसे ज्यादा अशांति – पोलिंग बूथ के बाहर 9 बम मिले

कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र के फलिमारी में दोपहर 12.40 बजे पोलिंग बूथ के बाहर सुरक्षा बलों ने 9 जिंदा बमों को बरामद किया। उसे तुरंत डिफ्यूज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसे लेकर कुछ देरतक कतार में खड़े मतदाताओं के बीच अफरातफरी की स्थिति रही लेकिन तुरंत ही केंद्रीय सुरक्षा बलों ने हालात को नियंत्रित किया और मतदान की प्रक्रिया को सुचारू कराया। बताया जा रहा है कि बीती रात से ही इलाके में दो गुटों के बीच रुक-रुक कर एक-दूसरे के वोटरों को आतंकित करने के लिए बमों के धमाके किए गए। इसके अलावा भोटागुड़ी इलाके में भी बम बरामद होने की सूचना है।

माथाभांगा और शीतलकूचि में भिड़े तृणमूल-भाजपा समर्थक

कूचबिहार के ही माथाभांगा इलाके के नयारहाट गांव पंचायत के गंदूगुड़ी पोलिंग बूथ के पास तृणमूल कांग्रेस के कैंप आफिस खोलने को लेकर बवाल होने की सूचना आई। बताया जा रहा है कि यहां हुई मारपीट में तृणमूल कांग्रेस के चार कार्यकर्ता घायल हो गए। हालांकि भाजपा ने ऐसे आरोपों को गलत बताया है। दूसरी ओर, शीतलकूचि के गोसाईंहाट ग्राम पंचायत के चतरा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र बर्मन से मारपीट हुई है। तृणमूल समर्थकों के हमले में घायल सुरेंद्र को निजी अस्पताल में भरती कराया गया है। आरोप है कि सुरेंद्र बूथ नंबर 201 पर मतदान के लिए जा रहे थे तभी उन पर घेराबंदी कर हमला किया गया।

इसी तरह कूचबिहार लोकसभा इलाके के नाटाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के बलरामपुर में 236 नंबर बूथ के तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वार कैप्चरिंग की शिकायत भाजपा की ओर से की गई। आरोप है कि सुबह से ही तृणमूल समर्थकों ने बूथ जाम की स्थिति बना रखी है और दूसरों को मतदान के लिए आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। तृणमूल ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है।

Saffrn

Trending News

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...

झालमुड़ी पॉलिटिक्स: रुझानों में पीछे टीएमसी, क्या बदलेगा बंगाल का स्वाद?

बंगाल चुनाव 2026 में मतगणना के रुझानों के बीच टीएमसी पीछे, पीएम मोदी की ‘झालमुड़ी पॉलिटिक्स’ बनी चर्चा का केंद्र। नतीजे अभी बाकी, लेकिन...

राज्य में स्व-गणना अभियान को मिली बड़ी सफलता, 48.50 लाख लोगों...

पटना : राज्य में भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला है। 17 अप्रैल से एक मई...

अगले 3 महीने में पूरा होगा विक्रमशिला सेतु की मरम्मती का...

पटना : भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु के रविवार की देर रात क्षतिग्रस्त होने का बाद बिहार राज्य पुल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img