लोकसभा के पहले चरण में 1 बजे तक 49.9 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा त्रिपुरा में तो बंगाल दूसरे नंबर पर

डिजीटल डेस्क : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार की सुबह से जारी मतदान में अपराह्न 3 बजे तक देश में मतदान केंद्रों पर 49.9 फीसद वोटिंग होने की जानकारी चुनाव आयोग ने पुष्ट की है। इससे पहले दोपहर एक बजे तक कुल 36.96 फीसदी वोटिंग हुई थी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस समय तक वोटिंग के लिहाज से पूर्वोत्तर त्रिपुरा पहले स्थान पर है। यहां पर 53.04 फीसदी मतदान हुआ है। दूसरे नंबर पश्चिम बंगाल है जहां तीन सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। यूपी और बिहार में सुबह के मुकाबले वोटिंग ने दिन चढ़ने के साथ रफ्तार पकड़ी है। यूपी में 1 बजे तक करीब 37 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि बिहार में 32.41 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

सपा ने लगाया मतदाताओं को धमकाने का आरोप

चुनाव आयोग से जारी ब्योरे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बिजनौर सीट पर 36.08 फीसदी, कैराना सीट पर 37.92 प्रतिशत, मुरादाबाद सीट पर 35.25 फीसदी, मुजफ्फरनगर सीट पर 34.51 प्रतिशत, नगीना सीट पर 38.28 फीसदी, पीलीभीत सीट पर 38.51 फीसदी, रामपुर सीट पर 32. 86 प्रतिशत और सहारनपुर सीट पर 42.32 फीसदी वोटिंग हुई है। सपा ने मुरादाबाद लोकसभा के ठाकुरद्वारा में बूथ संख्या 381, 382, 383 पर विशेष धर्म के लोगों को धमकाने का आरोप लगाया। कहा कि इसमें भाजपा के लोग शामिल हैं और चुनाव आयोग से संज्ञान लेने को कहा। दूसरी ओर इसका जवाब देते हुए डीएम मुरादाबाद ने कहा कि सहायक रिटर्निंग अधिकारी के मुताबिक बूथ संख्या 381, 382, 383 पर कोई असामाजिक तत्व उपस्थित नहीं है। मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से प्रक्रिया चल रही है।

तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी – जितिन प्रसाद

पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने कहा कि आज यहां वोटिंग का दिन है और प्रधानमंत्री मोदी 400 सीटें पार कर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। मुझे पीलीभीत की जनता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा और कमल खिलेगा। पश्चिमी यूपी के लिए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि इस बार जरूर जीतेंगे। मुद्दा विकास और गरीब कल्याण है। संविधान तो हमने तब भी बदला था जब 370 हटाई थी। 400 सीट जरूर जीतेंगे। बाबा साहेब का संविधान कोई नहीं बदल सकता। गठबंधन यहां हैं ही नहीं कांग्रेस यहां मर चुकी है। रामपुर से सांसद और भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोधी ने पूजा पाठ के बाद कहा कि ये सीट मुश्किल ज़रूर है लेकिन मुस्लिम वोटों में बंटवारे का फ़ायदा हो सकता है। समाजवादी पार्टी और बीएसपी ने यहां से मुसलमान उम्मीदवार दिया है।

जमुई को चिराग ने किया बड़ा दावा

मतदान के पहले चरण के दौरान बिहार में लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि जमुई की सीट हम एक बड़े अंतर के साथ जीतने जा रहे हैं और यही माहौल उन चारों सीट पर है जहां शुक्रवार को मतदान जारी है। गठबंधन में मजबूत होकर हमने अपनी बातों को जनता तक पहुंचाया। दूसरी ओर इंडी गठबंधन से राजद के अलावा कोई बड़ा नेता प्रचार करने नहीं आया। अभी तक कांग्रेस का कोई बड़ा नेता सक्रिय रूप से नहीं दिखा क्योंकि वे लोग जानते हैं कि ये चुनाव उनके लिए हर बार से ज्यादा कठिन है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि पहले चरण की चारों सीटें हम जीत रहे हैं।

बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा, केंद्रीय मंत्री का टीएमसी पर आरोप

पश्चिम बंगाल में हिंसा के लिहाज से संवेदनशील कूचबिहार निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस  और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के साथ ही लोकसभा चुनाव के पहले चरण में तीन संसदीय सीटों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं दर्ज की गयीं। टीएमसी और भाजपा ने बताया कि दोनों दलों ने मतदान के पहले कुछ घंटों में चुनावी हिंसा, मतदाताओं को धमकाने और चुनाव एजेंटों पर हमलों संबंधी क्रमश: 80 तथा 39 शिकायतें दर्ज करायी हैं। ज्यादातर शिकायतें कूचबिहार और अलीपुरद्वार निर्वाचन क्षेत्र से दर्ज करायी गयीं। केंद्रीय मंत्री और कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि लोग बूथ तक ना जा पाएं, उसी की कोशिश टीएमसी कर रही है। तृणमूल की आंखों में हारने का डर दिख रहा है। लोग तृणमूल के गुंडो का विरोध करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लोग निश्चित रूप से हिंसा का जवाब अपने वोट के माध्यम से देंगे।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...