पहले चरण के VOTING में जमुई लगातार नंबर एक तो गया में….

पटना: बिहार की चार लोकसभा सीटों पर आज सुबह से मतदान जारी है। मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं। इस बीच एक बजे तक में जमुई में 34.25 प्रतिशत, गया में 30.40 प्रतिशत, औरंगाबाद में 29.60 प्रतिशत, और नवादा में 27.23 प्रतिशत मतदान हुआ है। जमुई में सुबह से ही मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक है, और मतदाता पूरे उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। कुछ मतदान केंद्रों को छोड़ कर अगर हम बात करें तो बिहार के सभी चार लोकसभा सीटों के मतदान केंद्रों पर सुबह से लोगों का तांता मतदान के लिए लगा हुआ है।

मतदाता सुबह 7 बजे से ही पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। मतदान के बीच इंडिया और एनडीए दोनों ही गठबंधन अपनी जीत का दावा कर रहा है। एक तरफ तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार से लोग गुस्से में हैं और वे पुरे विश्वास के साथ कह रहे हैं कि चारों लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की जीत तय तो दूसरी तरफ एनडीए के सभी नेता भी कह रहे हैं कि इंडिया गठबंधन बिहार में जीरो सीट पर आउट हो जाएगी। बता दें कि जमुई सीट से लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती पहली बार चुनाव मैदान में हैं तो उनका सीधा टक्कर है राजद की अर्चना रविदास से।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- बेगूसराय से NDA प्रत्याशी गिरिराज सिंह आज नामांकन दाखिल करेंगे, कहा ‘सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी’

VOTING

VOTING
VOTING

Highlights

पानी में तैरते मिले 9वीं-12वीं के प्रश्नपत्र, 167 स्कूलों के बच्चों...

बक्सर : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि राम की शिक्षा स्थली बक्सर...

Jharkhand Lightning Strike Deaths: झारखंड के किन जिलों में सबसे ज्यादा...

Jharkhand Lightning Strike Deaths: झारखंड में मॉनसून की शुरुआत के साथ ही बिजली गिरने की घटनाएं चिंता का बड़ा कारण बन गई हैं। 12...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : न्याय की मांग को लेकर मानवाधिकार...

छपरा : चर्चित भरत तिवारी हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच में सहयोग करने के उद्देश्य से मानवाधिकार...