खत्म हो गया दूसरे चरण का VOTING, बिहार में कुल इतना प्रतिशत हुआ मतदान

213
VOTING
खत्म हो गया दूसरे चरण का VOTING, बिहार में कुल इतना प्रतिशत हुआ मतदान
Advertisment

पटना: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। दूसरे चरण के मतदान में कुल 58.58 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण के मतदान में सबसे अधिक मतदान कटिहार लोकसभा क्षेत्र में हुआ जबकि सबसे कम भागलपुर में। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद शाम 6 बजे तक चला।

Advertisment

बिहार के बांका लोकसभा सीट पर 54 प्रतिशत, भागलपुर लोकसभा सीट पर 51 प्रतिशत, पूर्णिया लोकसभा सीट पर 59.94 प्रतिशत, कटिहार लोकसभा सीट पर 64.60 और किशनगंज लोकसभा सीट पर 64 प्रतिशत मतदान हुआ। बता दें कि दूसरे चरण का मतदान बिहार के पांच लोकसभा सीटों में हुआ। इन पांच लोकसभा सीटों पर कुल 50 उम्मीदवार मैदान में थे। सभी के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया।

पटना से अभिषेक की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- CM नीतीश ने मुंगेर के लोगों से पूछा सवाल, हमने काम किया है तो वोट उन्हें दीजियेगा क्या?

VOTING VOTING

VOTING

Advertisement