हजारीबाग में गेहूं खेत में लगी आग, किसानों को भारी नुकसान

हजारीबाग. जिले के इचाक प्रखंड के जलौंध गांव में गेहूं खेत में आग लगने से किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि जलौंध गांव में गेहूं के खेत में आग लगने से कई एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। इससे किसान मायूस है।

हजारीबाग में गेहूं खेत में लगी आग

बता दें कि, रामनवमी में ग्रामीण व्यस्त थे तो कुछ लोग शादी की तैयारी में भी व्यस्त थे। गेहूं के खेत में लगी आग पर कुछ लोगों की नजर पड़ी। उसके बाद आनन-फानन में दर्जनों ग्रामीण खेत की ओर दौड़े और पानी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग की लपेटे इतनी तेज थी कि सैकडों बोझा और कई एकड़ में लगे गेहूं जलकर राख हो गया।

bhawna 10 22Scope News

वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एक अनुमान के मुताबिक लगभग एक लाख रुपए के गेहूं आग में जल कर राख हो गया। फसल के इस तरह से बर्बाद हो जाने से ग्रामीणों में मायूसी दिखी। वहीं घटना से रामनवमी का त्योहार फीका पड़ गया।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...