धनबाद में L&T स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

धनबाद. जैसे-जैसे तापमान का पारा चढ़ रहा है, वैसे-वैसे कोयलांचल धनबाद में आग का सितम बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को धनबाद के दो स्थानों पर आग लगी। पहली घटना पूर्वी टुंडी में हुई, जहां पर एक घर और एक फोर व्हीलर वाहन आग की चपेट में आकर पूरी तरह खाक हो गए।

वहीं दूसरी घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पांडुकी में घटी, जहां L&T स्टोर में भीषण आग लगी और वहां लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना के संबंध में कंपनी के पदाधिकारी एवं फायर ब्रिगेड के पदाधिकारी ने बताया कि पहले से झाड़ियों में आग लगी हुई थी और इस चिंगारी की वजह से कैंपस में भी आग लग गई।

वास्तु विहार एड 22 22Scope News

उन्होंने बताया कि कुछ प्लास्टिक एवं लकड़ी की सामग्री रखी हुई थी। देखते ही देखते तेज हवा के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। हालांकि समय पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और तीन वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने में सफलता मिली।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...