Advertisment

SUPAUL में गेहूं खेत में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

सुपौल: सुपौल सदर थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड नं 19 में गेहूं के खेत में करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामली की जानकारी तब हुई जब गांव की कुछ महिलाएं घास काटने के लिए खेत के पास गई। घास काटने पहुंची महिलाओ ने जब गेंहू के खेत में शव देखा तो महिलाओं ने चीखना और चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसपर पास के ही सड़क से गुजर रहे लोगों ने महिलाओं को चीखते चिल्लाते देख पूछा की क्या हुआ है। तब महिलाओं ने बताया कि गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का लाश पड़ा हुआ है, इसके बाद राहगीरों द्वारा सदर थाने की पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें- WEST CHAMPARAN में महिला के साथ मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार

मौके पर पहुंची सदर पुलिस अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज कर जांच में जुट गयी हैं। मौके पर मौजूद सुपौल सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया की संदिग्ध अवस्था में गेहूं खेत से अज्ञात शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है। मालूम हो की घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस लाइन भी अवस्थित है।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

SUPAUL

SUPAUL
SUPAUL

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य...

12 अगस्त 2026 को साल का आखिरी और पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं...

Har Ghar Tiranga 2026: पटना में तिरंगा यात्रा के दौरान ‘सुधा’...

 पटना में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत तिरंगा यात्रा के दौरान सुधा ने प्रतिभागियों को निःशुल्क जल, लस्सी और छाछ उपलब्ध कराया।Har...

Bihar Teacher Transfer: तेजस्वी यादव ने CM को लिखा पत्र, उर्दू...

 तेजस्वी यादव ने बिहार में शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए CM को पत्र लिखा है। उर्दू, अरबी, फारसी शिक्षकों और मदरसा कर्मियों...