SDO ऑफिस में सुरक्षा गार्ड का हत्यारा हुआ गिरफ्तार

गया: गया। बिहार के गया में सदर एसडीओ कार्यालय में तैनात होमगार्ड जवान की हत्या मामले में गया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। होमगार्ड जवान सुजीत कुमार को कैची मार कर हत्या करने वाला एक आरोपी को गया पुलिस ने 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मारूफगंज का रहने वाला विनोद सिंह है।

इसका खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने सिविल लाइन थाना में प्रेस वार्ता कर की। एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर एसडीओ कार्यालय में किसी कार्ड को बनवाने के लिए आरोपी कार्यालय में प्रवेश कर रहा था। इस दौरान तैनात होमगार्ड जवान ने रोका था लेकिन आरोपी जबरन अंदर प्रवेश करने लगा, इस दौरान होमगार्ड जवान से विवाद भी हो गया और बहस करने लगा था, तो होमगार्ड जवान ने 1-2 थप्पड़ मार दिए थे।

जिसके कारण आरोपी अपना पॉकेट से कैची निकाल कर होमगार्ड जवान पर पीछे से वार कर दिया। थोड़ी देर के लिए होमगार्ड जवान को भी एहसास नहीं हुआ कि उसे कुछ हुआ है। जैसा सीसीटीवी फुटेज में देखने से प्रतीत होता है। होमगार्ड जवान का पेट से तेजी से ब्लड जब बहने लगा, तो तुरंत उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पहचान की गई और गया शहर में छापेमारी की गई। इस दौरान गांधी मैदान में जब पुलिस पहुंची तो वहां पर पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पकड़ा गया और पूछताछ किया गया तो उसने घटना में संलिप्ता को स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से हत्या में प्रयोग किए गए कैची को बरामद किया गया। वहीं पुलिस आरोपी को सजा दिलाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- NAWADA में चुनाव में लगे सुरक्षाकर्मी का चोरी हुआ हथियार बरामद

SDO

SDO
SDO
SDO
SDO

Saffrn

Trending News

West Bengal Political Satire: भतीजे के मोह में दीदी ने गढ़ा...

  बंगाल की राजनीति में बड़ा सत्ता संघर्ष। कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी अब दीदी की सत्ता के सबसे बड़े चुनौतीकर्ता...

Tender Scam Case: ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर...

ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला मामले में आरोपी सहायक अभियंता रामपुकार राम ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने शर्तों के साथ जमानत...

Treasury Scam Investigation: बोकारो ट्रेजरी अवैध निकासी मामले की जांच तेज,...

 बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम बोकारो पहुंची। हजारों पन्नों के दस्तावेजों की जांच होगी।Treasury...

Road Accident: गिरिडीह के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक...

 गिरिडीह के निमियाघाट स्थित इसरी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को कुचला। हादसे में 5 लोगों की मौत, 20...

CBI Closure Report: सफायर स्कूल छात्र विनय महतो मौत मामले में...

 रांची के चर्चित विनय महतो मौत मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। एजेंसी को हत्या या साजिश के कोई ठोस सबूत नहीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img