CM के लालू परिवार पर हमला पर राजद ने किया पलटवार, कहा ‘मांगनी चाहिए माफ़ी’

पटना: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू परिवार पर लगातार हमलावर हैं और उन्होंने कहा कि लालू यादव सिर्फ अपने परिवार को सेट करने में लगे हुए हैं। इस दौरान नीतीश ने यह भी कहा था कि लालू जी पहले ज्यादा बच्चे पैदा कर लिए और अब उन्हें सेट करने के चक्कर में बिहार के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं।

नीतीश कुमार के बयान पर राजद ने पलटवार किया है और बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लालू यादव और उनके परिवार पर की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी और महिलाओं के संबंध में दिए गए अशोभनीय भाषा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि वह कहीं ना कहीं तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति जनता को मिल रहे है विश्वास और समर्थन के कारण एनडीए को बेचैनी और बौखलाहट हैं।

इसी बेचैनी में अनर्गल बातें और अनाप-शनाप भाषा बोल रहे हैं, जो किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। इस तरह अमर्यादित टिप्पणी को किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने जिस तरह की भाषा और जिस तरह से महिलाओं के प्रति टिप्पणी की है वह किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं माना जा सकता है।

एजाज ने एनडीए के नेताओं से पूछा है कि क्या भाजपा और एनडीए का महिलाओं के प्रति इसी तरह का सम्मान का भाव है और महिलाओं के साथ इस तरह की बात करने वाले के प्रति उनकी क्या सोच है? उसे भी स्पष्ट करें, क्योंकि यह एक मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया बयान है और ऐसे बयान को किसी भी दृष्टिकोण से बिहार की जनता माफ नहीं करने वाली है।

एजाज ने कहा कि जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए और नौकरी और रोजगार पर जिस तरह से जनता भाजपा और एनडीए से सवाल पूछ रही है, उस लोगों का घ्यान भटकाने के लिए ही इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। एजाज ने मुख्यमंत्री से इस तरह की टिप्पणी के लिए जल्द से जल्द महिलाओं से और लालू जी के परिवार से माफी की मांग की है।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक जारी, आज हो सकती है बिहार के 6 सीटों पर…

CM

CM
CM
CM
CM

Bihar Job Fair 2026: बिहार के 9 जिलों में लगेगा रोजगार...

बिहार के 9 जिलों में 2 से 6 नवंबर 2026 तक रोजगार मेला लगेगा। तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता वाले युवा निजी कंपनियों में नौकरी...

Hazaribagh Railway Station Body Case: रेलवे स्टेशन रोड पर मिला मोहम्मद...

Hazaribagh Railway Station Body Case: रेलवे स्टेशन रोड स्थित कुद रज्जा नगर के सोती पुल के नीचे नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने...

Bihar Development Scheme:बिहार में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान: शिक्षा विभाग...

बिहार के सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान में 1.03 लाख विकास कार्यों का लक्ष्य तय किया गया है। शिक्षा विभाग को 37,171 और पंचायती...