CM के परिवारवाद पर हमला का तेजस्वी ने दिया जवाब, गिना दिया कौन हैं कितने भाई बहन

पटना: एनडीए के नेताओं के द्वारा चुनावी सभाओं में परिवारवाद और लालू परिवार पर लगातार हमले कर रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि लालू जी कई बच्चे पैदा कर लिए हैं और सबको सेट करने में लगे हुए हैं। नीतीश कुमार के इस बयान पर अब तेजस्वी यादव ने पलटवार कियाऔर कहा कि नीतीश कुमार जी तो मेरे पिता समान हैं।

उन्होंने खुद मुझे कई बार बेटा बोला है। इसके बाद नीतीश कुमार से लेकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर तक के परिवार की संख्या बता दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि संविधान लिखने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर खुद 14 भाई बहन थे और वे अंतिम संतान थे, शहीद सुभाष चंद्र बोस जी भी 14 भाई बहन थे और वे 8वें संतान थे। भारत के पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी के 14 बच्चे थे।

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी 7 भाई बहन थे, प्रधानमंत्री मोदी जी खुद 6 बहन भाई हैं, उनके दादा जी 7 भाई बहन थे, प्रधानमंत्री जी के एक चाचा के 8 बच्चे हैं। गृह मंत्री अमित शाह 7 भाई बहन हैं और वे खुद 7वें नंबर पर हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी 5 भाई बहन हैं, पटना साहिब के भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद जी 7 भाई बहन हैं। राष्ट्रगान लिखने वाले रविंद्र नाथ टैगोर भी 7 भाई बहन थे।

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कई और बड़े नेताओं के बच्चे की संख्या बताई। और कहा कि ये सब कोई मुद्दा नहीं है, मुद्दा विकास का होना चाहिए, मुद्दा बिहार के विशेष दर्जे की होनी चाहिए, रोजगार की बात होनी चाहिए। हम प्रधानमंत्री जी से हाथ जोड़ कर विनती करते हैं कि देश के मुख्य मुद्दे पर बात करें। हम प्रधानमंत्री जी से पूछते हैं कि आप पिछले 10 वर्षों में क्या किये। प्रधानमंत्री होकर हिंदू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद कर रहे हैं ये सब अच्छी बात नहीं है।

पटना से विवेक पांडेय की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- जल्द ही होगा CONGRESS के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, पीएम पर अखिलेश सिंह ने कहा…

CM CM CM CM CM CM

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...