बहन की विदाई से पहले भाई की उठी अर्थी, गांव में शोक का माहौल

बगोदर. बहन की विदाई के पूर्व भाई की अर्थी उठ गई। इस हृदय विदारक घटना से शादी की खुशी पलभर में मातम मे बदल गई। हर किसी की आंखे आंसू से नम हो गई। दरअसल यह हृदय वितारक घटना बगोदर थाना क्षेत्र के चौधरीबांध के एक परिवार के साथ हुई।

बहन की विदाई से पहले भाई की उठी अर्थी

चौधरीबांध के निवासी राहुल शास्त्री की चचेरी बहन की शादी चल रही थी और शादी की तैयारी में पूरा परिवार जुटा था। बुधवार की रात में जमुई बिहार से बारात आने वाली थी और गुरुवार की सुबह बहन की विदाई होती, इसके पूर्व ही मंगलवार की रात भाई राहुल की बिजली करंट लगाने से मौत हो गई और शादी की खुशी पल भर मातम मे बदल गई।

इसकी जानकारी लड़के वालों को दी गई, जिसके बाद लड़के वाले कुछ लोग स्कार्पियो वाहन से लड़की के घर पहुंचे और लड़की ले गये। इसके बाद भाई की अर्थी निकाली गई। यह हृदय वितारक घटना जिसने देखा और जिसने भी सुना हर किसी के आंखो से आंसू निकल आया। हर ओर परिजनों के क्रंदन से महौल गमगीन हो गया और पूरे चौधरीबांध में शोक की लहर दौड़ गई।

बताते चलें कि चौधरीबांध निवासी अशोक पाण्डेय के पुत्र राहुल शास्त्री मंगलवार की रात्रि बिजली करंट लगने से गंभीर रुप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए डुमरी ले गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने उनके घर पहुंचकर शोक सवेदना व्यक्त किया और पीड़ित स्वजनों से मिलकर इस दुःख की घड़ी में हिम्मत बांधया।

बगोदर से राज रवानी की रिपोर्ट

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...