भाई-बहन को ट्रक ने कुचला, अस्पताल में भर्ती

हाजीपुर : वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत चमरहरा में यज्ञ देखने जा रहे भाई और बहन को ट्रक ने कुचला जिसमें भाई-बहन बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल भाई बहन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर के द्वारा घायल का इलाज किया गया। वहीं घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी गई। जानकारी मिलते ही घायल के परिवार वाले सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान हसनपुर निवासी अर्जुन राय के पुत्र नीतीश कुमार एवं पुत्री जानवी कुमारी के रूप में हुई है। घायल के परिवार वालों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए जानवी कुमारी को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में घायल के परिजनों ने बताया कि भाई-बहन मोटरसाइकिल पर सवार होकर यज्ञ देखने जा रहे थे। इसी दौरान चमरहरा के निकटअनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार रोड किनारे गड्ढे में पलट गया। और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...