40 में 4 तो ट्रेलर है…, भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र, सम्राट चौधरी ने किया दावा

पटना: लोकसभा चुनाव चल रहा है और इस दौरान एक तरफ राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है तो दूसरी तरफ सभी दल अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए एक से एक वादे कर रही है। दलें अपनी घोषणापत्र भी जारी कर रही है लेकिन इस बीच बिहार भाजपा ने आरोप पत्र जारी किया है। अपने आरोप पत्र में भाजपा ने कांग्रेस और राजद के साथ इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों पर एक से बढ़ कर एक आरोप लगाए हैं। आरोप पत्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जारी किया।

सम्राट चौधरी ने आरोप पत्र जारी करते हुए कहा राजद पर जंगलराज, परिवारवाद, कुव्यवस्थाएँ, उद्योग धंधे बंद करने का आरोप लगाया तो कांग्रेस पर घोटाला करने का। सम्राट चौधरी ने कहा कि नकली राष्ट्रवाद के प्रयास में इन्होने अपने गठबंधन का नाम बदल कर इंडिया कर लिया। ये भारत को जोड़ने का नहीं तोड़ने का काम करते हैं। ये कहते हैं कि हमारी सरकार आएगी तो हम भारत के सभी हथियारों को समुद्र में फेंक देंगे।

कांग्रेस और राजद का घोटाला तो पूरा देश ने देखा है। लालू यादव गरीबी हटाओ योजना पर काम नहीं करते हैं वे सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करते हैं। लालू जी तो जानवरों का चारा भी नहीं छोड़ा। वहीं राहुल गांधी ने ऑर्डिनेंस फाड़ा है उसके बाद से वे पीएम तो दूर मुखिया भी नहीं बन सकते। कांग्रेस के राज में दंगे होते थे। भागलपुर में 84 के दंगे अब भी रूह कंपा देती है वहीं एनडीए दंगाइयों को सजा देती है।

उन्होंने कहा कि राजद की सरकार में बिहार गणराज्य से गन राज बन गया। बिहार शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई, कल कारखाने बंद हो गए। स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बुरा हो गया, इंफ्रास्ट्रक्चर का बंटाधार हो गया। महिलाओं को सम्मान नहीं मिला, युवाओं का भविष्य गर्त में चला गया। जब से केंद्र में एनडीए की सरकार बनी है देश में विकास की रफ्तार तेज हो गई है। देश लगातार विकास के रास्ते पर चल रही है। इस लोकसभा चुनाव में भी एनडीए बिहार की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। अभी 40 में 4 तो ट्रेलर है।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- और मतदान से पहले BJP ने जीत लिया एक लोकसभा सीट

40 40 40 40 40

Siwan Liquor Smuggling: पुलिस ने शुरू किया पीछा तो कार छोड़...

Siwan Liquor Smuggling: बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र में पुलिस को...

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार...

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज छह दिवसीय दौरे पर संताल परगना के विभिन्न...

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...