और मतदान से पहले BJP ने जीत लिया एक लोकसभा सीट

Desk : पूरे देश लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गहमगहमी है। सभी दल अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर दिन रात एक किये हुए है। इस बीच BJP के लिए एक अच्छी खबर है। भाजपा को एक सीट पर बगैर मतदान के ही जीत मिल गई है। यह सीट है गुजरात की सूरत लोकसभा सीट।

दरअसल सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के विरोध में कांग्रेस से नीलेश कुम्भानी और बसपा से प्यारेलाल मैदान में थे। इस सीट पर पिछले कई दिनों से हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा था। दरअसल भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई थी जिसपर रविवार को सुनवाई हुई और कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा अमान्य घोषित कर दिया गया। वहीं नामांकन वापस लिए जाने के दौरान बसपा प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

बता दें कि गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 07 मई को मतदान होना है जिसके लिए 19 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चली और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- CM के परिवारवाद पर हमला का तेजस्वी ने दिया जवाब, गिना दिया कौन हैं कितने भाई बहन

BJP BJP BJP

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...