रिलायंस जियो का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़ा

दिल्ली. देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो का एकल आधार पर शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़ा। इससे शुद्ध लाभ बढ़कर 5,337 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी की परिचालन आय चौथी तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 25,959 करोड़ रुपये रही।

रिलायंस जियो ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 13.16 प्रतिशत बढ़कर 5,337 करोड़ रुपये रहा, जो इससे वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में 4,716 करोड़ रुपये था।

समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ, इससे पूर्व वित्त वर्ष के मुकाबले 12.4 प्रतिशत बढ़कर 20,466 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष में रिलायंस जियो की आय साल भर पहले की तुलना में 10.2 प्रतिशत बढ़कर ।,00,119 करोड़ रुपये हो गई है।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...