INDIA को चुनें या एनडीए को, पूर्णिया में तेजस्वी ने की लोगों से अपील

पूर्णिया: पूर्णिया से राजद की लोकसभा उम्मीदवार बीमा भारती के समर्थन में तेजस्वी यादव ने जनसभा किया। इस दौरान तेजस्वी ने लालू जी के सामाजिक उपलब्धियों को गिनाया और भाजपा पर भी हमले किये। तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी ने लालू जी को झुकाने बहुत कोशिश की लेकिन हमारे पिता नहीं झुके। जब लालू जी नहीं झुके तो उनका बेटा भी नहीं झुकेगा चाहे पीछे जितना भी ईडी, सीबीआई लगा लें।

आज सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, किसान का मुद्दा है लेकिन भाजपा इस पर बात नहीं करेगी। देश की भाईचारा, गंगा जमुना तहजीब और देश का संविधान बचाना है लेकिन मोदी जी बस हिन्दू मुस्लिम कर रहे हैं।इस बार मोदी जी को देश की जनता पहचान गई है। लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि अपने दस वर्षों में क्या किया? उन्होंने एक से एक वादा किया लेकिन एक भी पूरा नहीं हुआ। मोदी जी झूठ बोलने के व्होलसेलर हैं।

इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि पूर्णिया में लड़ाई एनडीए और इंडिया के बीच है। एक धारा देश को अच्छे राह पर ले जाना चाह रहा हैं। वही दूसरा धारा देश को गलत राह पर ले जाना चाह रहा है। आप सीमांचल की बेटी बीमा भारती को भारी मतों से जिताइये। अगर आप इंडिया और बीमा भारती को नहीं चुनते हैं तो फिर एनडीए को चुन लीजिये।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

विजय सिन्हा ने एक बार फिर INDIA गठबंधन पर किया हमला, कहा ‘ठगों की है जमात’

INDIA INDIA INDIA INDIA

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...