Advertisment

6 घंटे तक फेसबुक, वाट्सऐप, इंस्टाग्राम बंद, 3.5 अरब यूजर्स प्रभावित

नई दिल्ली : सोमवार की रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर अचानक डाउन हो गया. हालांकि ये सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में यही गतिविधि रही. जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 9 बजे तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हो गए जिससे यूजर्स कोकाफी परेशानी का सामने करना पड़ा.

whatspp 22Scope News

वाट्सऐप में जहां मैसेज भेजने या प्राप्त करने में समस्या आ रही है तो वहीं इंस्टाग्राम में भी फीड रिफ्रेश नहीं हो रही थी. इसके अलावा फेसबुक पेज भी लोड नहीं हुआ. इस बाबत वाट्सऐप ने सर्विस के डाउन होने पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, हमें पता है कि इस समय कुछ लोगों को वाट्सऐप में समस्या आ रही है. हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द यहां एक अपडेट भेजेंगे.

facebook 22Scope News

वहीं फेसबुक ने भी ट्विटर पर कहा है कि हम जानते हैं कि कुछ लोगों को फेसबुक ऐप एक्सेस करने में समस्या हो रही है. हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं, और किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं.

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...