पारिवारिक कलह में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर

दानापुर : फुलवारी शरीफ के कुरकुरी गांव में सोमवार की रात पारिवारिक कलह में एक परिवार के 2 बच्चे को जहर खिलाकर हत्या कर दी गई. वही दोनों बच्चों की मां की हालत जहर खाने से गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद बच्चों के पिता फरार है. घटना की जानकारी मिलने पर फुलवारीशरीफ पुलिस मौके पर पहुंच दोनों बच्चों की डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों की मां को इलाज के लिए चिंताजनक हालत में फुलवारीशरीफ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों के दादा-दादी को गिरफ्तार कर थाना ले गई.

बता दें कि कुरकुरी गाँव के रहने वाले अलख सिंह के बेटे शैलेश कि शादी बिड़ला कॉलोनी के रहने वाले सुधीर सिंह की बेटी बबली से हुई थी. शादी के बाद दोनो पति पत्नी को दो बेटे चार साल का शिवम और दो साल का ओम हुआ. शैलेश रेलवे ड्राइवर लोको पायलट गोमो धनबाद में पोस्टेड है. करीब एक माह पहले ही बबली और शैलेश ने बेटे शिवम का यूएसए एन्ड किड्स स्कूल में नामांकन कराया था. इसी इलाके में शैलेश के पिता अलख सिंह के दुकान किराना स्टोर खोजा इमली के पास है. सोमवार को देर शाम शौलेश की पत्नी बबली और दोनों बेटे शिवम और ओम के जहर खाने की जानकारी गांव वालों को मिली तो पुलिस को खबर दी गयी.

रिपोर्ट : पंकज राज

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...