कैमूर पुलिस का बड़ा एक्शन, राजस्थान से नाबालिग बरामद, 2 लाख में सौदे का खुलासा

कैमूर : कैमूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चैनपुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बालिका को राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूछताछ में दो लाख रुपए में सौदेबाजी की बात सामने आई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोरंजन भारती ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा इलाके में छापेमारी कर बालिका को बरामद किया।

मौके से आरोपी सुगन भाटू को गिरफ्तार किया गया – पुलिस

आपको बता दें कि मौके से आरोपी सुगन भाटू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच मानव तस्करी के एंगल से कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि बरामद बालिका का मेडिकल परीक्षण और बयान की प्रक्रिया जारी है।

Kaimur Police 1 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी में दिनदहाड़े CSP संचालक से हथियार के बल पर करीब 50 हजार की लूट…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Prince Khan NIA Investigation: प्रिंस खान के कथित आतंकी लिंक की...

Prince Khan NIA Investigation: वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान से जुड़े आपराधिक नेटवर्क और कथित आतंकी संपर्कों की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच...

Jharkhand Smart Road: झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का...

Jharkhand Smart Road, रांची: झारखंड में पहली 10 लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की...

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...