तालाब से बरामद हुआ मानव कंकाल, इलाके में सनसनी,Police जांच में जुटी….

Giridih: सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राय तालाब से मानव कंकाल मिलने की खबर से मंगलवार को इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब के पास पहुंचे स्थानीय लोगों ने पानी के किनारे हड्डीनुमा अवशेष देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ मछुवारे तालाब में गए थे तभी उनकी नजर पानी के किनारे पड़े कंकाल पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मामले की फोरेंसिक जांचकी जाएगी

प्रारंभिक जांच में यह मानव कंकाल प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है, ताकि कंकाल की पहचान हो सके।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कंकाल को पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई थी।

Police ने अफवाहों से बचने को कहा

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल Police मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Also Read : सरिया में सोना-चांदी के गहने समेत लाखों की हुई चोरी मामले में दो और अपराधी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...