पूजा सिंघल का इलाज अभी रिम्स में ही होगा

रांची:    रिम्स में इलाजरत पूजा सिंघल का इलाज फिलहाल रिम्स में ही होता रहेंगा।  इस मामले में जेल प्रशासन ने रिम्स प्रबंधन को पत्र लिख है। पत्र में कहा गया है कि एम्स में परामर्श लेने के लिए कोशिश की जा रही है,समय मिलते ही उनको वहां ले जाया जायेगा.

इस सबके बीच सुरक्षा वल को साथ ले जाने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जायेगी. अभी रिम्स में पूजा सिंघल का इलाज स्त्री विभाग के प्रोफसर डॉ शशिबाला सिंह की देखरेख में चल रहा है

पूजा सिंघल के बच्चेदानी की मेजर सर्जरी होनी है. उसको ब्लड प्रेशर की समस्या भी है,जिसकी दवाइयां वह ले रही है. अनियंत्रित ब्लड प्रेशर के बीच एनेस्थीसिया की दवाइयां कैसे दी जायें, इसकी अनुमति लेनी है.

एम्स के एनेस्थीसिया विभाग का फिटनेस सर्टिफिकेट लाना है. इसके बाद ही मेजर सर्जरी की जायेगी. इस से पहले भी पूजा सिंघल की बच्चेदानी की दो माईनर सर्जरी हो चुकी है,लेकिन समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है.इधर, पूजा सिंघल करीब ढाई साल से बिरसा मुंडा कारागार में बंद हैं.

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...