रफ़्तार का कहर: CASH VAN अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकराई, चार जख्मी

पटना: राजधानी पटना में रफ़्तार के कहर का शिकार अब एक कैश वैन बन गई। पटना के दीघा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव इलाके में एक कैश अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से कैश वैन के टकराने की वजह से चालक समेत वैन में सवार चार लोग जख्मी हो गए। जिसमें चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि तीन अन्य खतरे से बाहर हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पटना यातायात और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचाया साथ ही कैश वैन को सुरक्षा घेरे में ले कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाने में जुट गई। घायलों की पहचान चालक चितरंजन कुमार, सुरक्षाकर्मी कमलेश कुमार और रामशंकर तथा लोडर लक्ष्मण के रूप में की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी जख्मियों को इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचाया जहां चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कैश वैन कुम्हरार से रूपये लेकर दीघा स्थित कैश चेस्ट में जमा करने जा रही थी तभी यह घटना घटी।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- PATNA AIRPORT पर मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और मुजफ्फरपुर के प्रत्याशी, अजय निषाद ने…

CASH VAN CASH VAN

CASH VAN

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...