अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी भारत सहित दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी थी. गुजरात के जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग सेरेमनी में देश-विदेश के सैकड़ों सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी और अब एक बार फिर अनंत अंबानी की शादी की खबरें चर्चा में आ गई है. खबरों की माने तो अनंत-राधिका की शादी जुलाई में होने वाली है और यह शादी भारत में नहीं बल्कि लंदन में आयोजित की जाएगी.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी लंदन के स्टोक पार्क एस्टेट में होने वाली है. इस होटल की कीमत लगभग 529 करोड़ रुपए है. होटल के इंटीरियर में रॉयल डिजाइनिंग की गई है. 300 एकड़ में फैले इस होटल में 49 लग्जरी रुम, जिम, रेस्टोरेंट, गेमिंग जोन आदि कई तरह की सुविधाएं है.

इस होटल की सबसे खास बात ये भी है कि इस होटल के मालिक खुद मुकेश अंबानी हैं. रिपोर्टस की माने तो उन्होंने इस होटल को 529 करोड़ रुपए में खरीद लिया है.



















