रांची में ऑनलाइन ठगी का ऑफलाइन क्लाइमेक्स, आप भी हो जाएं सावधान

रांचीः सुनने में ये कहानी पूरी फिल्मी लगती है, लेकिन है हकीकत. एक चोर OLX पर स्कूटी का विज्ञापन देखता है. स्कूटी उसे पंसद आती है. इसके बाद ग्राहक बनकर आता है और अपनी पुरानी स्कूटी को छोड़कर नई स्कूटी लेकर चंपत हो जाता है. स्कूटी का मालिक देर तक उसके आने का इंतजार करता रहता है और आखिर में मानने को विवश हो जाता है कि उसे ठग लिया गया है.

OLX पर हुई थी डील

कहानी बहु बाजार इलाके की है. जहां पेट्रोल पंप पर स्कूटी ट्रायल करने के बहाने स्कूटी ही लेकर रफूचक्कर हो गया. वहीं स्कूटी का मालिक मुंह देखते रह गया. दरअसल स्कूटी मालिक ने OLX पर स्कूटी बेचने के लिए अपना विज्ञापन डाला था. जिसे देखने के लिए एक खरीददार ने बहु बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर बुलाया. खरीददार ट्रायल करने के बहाने स्कूटी ही लेकर फरार हो गया.

चोर ने स्कूटी मालिक को भरोसा देने के लिए पेट्रोल पंप पर ही अपनी पुरानी स्कूटी छोड़कर ट्रायल के बहाने नई स्कूटी लेकर फरार हो गया. पीड़ित स्कूटी मालिक ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है. वहीं पुलिस ने चोर द्वारा छोड़ी गई स्कूटी को जब्त कर जांच पड़ताल में जुट गई है.

रिपोर्ट- प्रतीक सिंह

प्रधानों ने मांगा ऑफलाइन लगान काटने की अनुमति

रोचक अनुभव साझा कर नीतीश ने बताए जनप्रतिनिधियों के दायित्व

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...