Fraud Alert: OLX पर iPhone बेचने के दौरान ठगी, फोन दिखाने के बहाने लेकर हुआ फरार

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र से एक नई ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX के जरिए अपना पुराना IPhone बेचने का विज्ञापन डाला था, लेकिन सौदा करने पहुंचे युवक ने उसे धोखे से ठग लिया और फोन लेकर रफूचक्कर हो गया।

क्या है मामलाः

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक दीपक कुमार ने अपना पुराना Iphone बेचने के लिए OLX पर विज्ञापन डाला था। इसी क्रम में एक युवक ने उनसे संपर्क किया और कहा कि वह फोन खरीदना चाहता है। आरोपी ने दीपक को फोन देखने के बहाने मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान आरोपी ने फोन का लॉक खुलवाने को कहा ताकि वह चेक कर सके कि फोन सही काम कर रहा है या नहीं। जैसे ही दीपक ने लॉक खोला, वह फोन लेकर भाग गया। पीड़ित ने तुरंत तिलैया थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की जांच जारीः

पुलिस ने दीपक कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलेः

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन माध्यमों से खरीद-बिक्री करते समय सावधानी बरतें। ऐसे लेनदेन के दौरान सुरक्षित जगह पर मिलें और पहचान सत्यापित किए बिना किसी को फोन या वस्तु हाथ में न दें।

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...