JEHANABAD में शादी की नियत से युवक का अपहरण, युवक भागने में रहा कामयाब, एक गिरफ्तार

जहानाबाद: बिहार में पकरौआ शादी का सिलसिला अभी भी चल ही रहा है। ताजा मामला है जहानाबाद की जहां एक युवक का कुछ लोगों ने शादी की नियत से अपहरण कर लिया। मामला जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव की है जहां कौशल किशोर नाम का एक युवक जो अपने खेत में गेंहू कटवा रहा था तभी चार पांच की संख्या में लोगों ने एक स्कॉर्पियो में उसे जबरन बैठा लिया और लेकर चले गए।

मामले की जानकारी के बाद युवक के परिजनों ने थाना में गुहार लगाई साथ ही अपने स्तर से भी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन किसी तरह से युवक अपहर्ताओं की चंगुल से भागने में सफल रहा। युवक ने बताया कि उसका अपहरण कर एक घर में रखा गया था और शादी की तैयारी की जा रही थी। उसने बताया कि वहां के लोग मेरी रखवाली कर रहे थे लेकिन खाना लाने जब गए तो मैं खिड़की तोड़ कर भाग निकला।

युवक ने घोसी थाना में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि अपहरण की घटना का सूत्रधार गुमानी बगीचा निवासी महेश यादव है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एसडीपीओ ने बताया कि श्रीपुर में एक युवक का कुछ लोगों ने शादी की नियत से अपहरण कर लिया था लेकिन लड़का उनके चंगुल से भागने में सफल रहा। युवक के आवेदन के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- JEHANABAD में नहीं थम रही मोटरसाइकिल की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD JEHANABAD

JEHANABAD JEHANABAD

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...

Chas ITI More Garbage: बोकारो के इस प्रमुख मार्ग पर क्यों...

Chas ITI More Garbage: एक ओर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं बोकारो के...

Reliance Ice Cream: ₹10 से मिलेगी आइसक्रीम, Reliance Consumer ने लॉन्च...

Reliance Consumer ने Bombay Creamery नाम से आइसक्रीम ब्रांड लॉन्च किया है। कीमत ₹10 से शुरू होगी और बिक्री पहले पश्चिम भारत में शुरू...