Commercial Advertisment

Latehar Murder : लातेहार में खूनी खेल! शादी में आए युवक की गोली मारकर हत्या…

Latehar Murder : लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शादी समारोह उस समय मातम में तब्दील हो गया जब बारात में शामिल होने आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक जालिम पंचायत का रहने वाला था और अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए चंदवा आया हुआ था।

ये भी पढ़ें- Bokaro : शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की खदान में डूबने से मौत, कुछ दिनों पहले ही हुआ था सेना में चयन… 

Latehar Murder : शौच करने के लिए गया था युवक

घटना गुरुवार देर रात की है जब शादी की चहल-पहल के बीच युवक को चुपचाप तालाब किनारे ले जाया गया और वहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। युवक को खून से लथपथ हालत में देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें- Ranchi : अचानक पुलिस ने रोका और करने लगी चेकिंग, विभिन्न थाना क्षेत्र में चला अभियान… 

Hazaribagh Breaking : बड़ी सफलता, हजारीबाग से धराए दो कुख्यात नक्सली…

परिजनों ने चचेरे भाई पर लगाया हत्या का आरोप

चंदवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या आपसी रंजिश में की गई है। मृतक के परिजनों ने उसके चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Breaking : मार डाला रे महंगाई! झारखंड में बढ़ गई बिजली के दाम… 

इस निर्मम हत्या से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों का कहना है कि शादी जैसे खुशियों भरे माहौल में इस तरह की घटना से पूरा माहौल बिगड़ गया है।

ये भी पढ़ें- Dumka Accident : शादी के चंद घंटो बाद ही हादसे ने ले ली जान, दुल्हन समेत दो की मौत कई घायल… 

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल चंदवा थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है।

 

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...