मजदूर की ट्रेन में सफर करने के दौरान मौत, बीमारी से मौत की आशंका

बेगूसरायः दिल्ली से चलने वाली महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक युवक की मौत हो गई. ट्रेन में युवक की मौत की सूचना पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के घरसाना गांव निवासी कालू पासवान के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि मृतक कालू पासवान दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था, जहां वह बीमार था. दिल्ली में इलाज के बाद परिजनों की सलाह पर वह अपने घर महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहा था. बताया जाता है कि ट्रेन में पटना के आसपास उसकी मौत हो गई.

मौत की सूचना पर परिजन बेगूसराय रेलवे स्टेशन पहुंचकर शव को ट्रेन से उतारा जिसके बाद बेगूसराय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि कालू पासवान की मौत कैसे हुई है, हालांकि परिजनों और पुलिस फिलहाल बीमारी से ही मौत की बात कर रहे हैं.

रिपोर्ट- सुमित

तिलक समारोह में भोज खाना लोगों को पड़ा महंगा, सैकड़ों लोग हुए बीमार

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...