फतुहा में अपराधियों ने महिला को बनाया दरिंदगी का शिकार, होश में आने के बाद बताई हैवानियत की कहानी

पटना : जिले के फतुहा में अपराधियों ने महिला को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया है. फतुहा-दनियावां एनएच-30 ए के सड़क किनारे महिला बेहोशी की हालत में मिली थी. पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में उसे फतुहा पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. जब उसे होश आया तो उसने अपने साथ हुए गैंगरेप का खुलासा किया.

पीड़ित महिला ने बताया कि तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की. महिला के बयान पर फतुहा थाने में तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार मांझी ने बताया कि महिला बार-बार अपना बयान बदल रही है. महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है या फिर डरी-सहमी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस खंगाल रही है.

हैवान बना जीजा, 9 साल के साले के साथ की ऐसी दरिंदगी, सुनकर दहल गये लोग

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...