BUXAR में दुष्कर्म पीड़िता का थाना में नहीं दर्ज की गई प्राथमिकी, एसपी के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ दर्ज

BUXAR: बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामला बीते 27 मार्च की है लेकिन पुलिस के द्वारा इस मामले में अब तक प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई थी। मामले में एसपी के यहां आवेदन देने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने मीडिया के समक्ष गुहार लगाई जिसके बाद पुनः एसपी से यह जानकारी साझा करने के बाद रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस का कहना है कि मामले में मुख्य अभियुक्त समेत तमाम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया है कि उनके पति पंजाब में रोजी-रोटी कमाने के लिए गए हुए थे। गांव में वह अकेली ही रहती थी। गांव का ही एक लड़का उनके घर के छोटे-मोटे कार्य (जैसे-दुकान से सामान लाना आदि) कर दिया करता था। इसी क्रम में उस लड़के ने उनसे धीरे-धीरे कर डेढ़ लाख रुपये कर्ज स्वरूप ले लिए, जिसे लौटाने के लिए महिला बार-बार दबाव बना रही थी।

इस बीच उक्त लड़के ने महिला को पैसे देने के बहाने सुनसान इलाके में बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस घटना का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

पीड़िता को रात भर थाने में बिठाया
महिला ने बताया कि उसके पति जब बाहर से लौट कर आए तो उन्होंने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उल्टे ही उन्हें, उनके पति तथा उनकी सास को पूरी रात थाना में बिठाकर रखा तथा पति से सादे कागज पर साइन करा लिया। बाद में उस कागज पर यह लिख दिया कि मामला पति-पत्नी के विवाद का है।

एसपी तक नहीं पहुंच सकी जानकारी
इस मामले में रविवार को एसपी मनीष कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। जब उनसे यह बताया गया कि उनके कार्यालय में आवेदन देकर न्याय के गुहार लगाई गई है तो उन्होंने इस मामले की तस्दीक कराई और फिर उनके आदेश पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

कहते हैं एसडीपीओ
सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उनके घर आया-जाया करता था। उसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मुख्य अभियुक्त समेत सभी आरोपियों की तलाश जारी है।

बक्सर से धीरज की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- CM नीतीश ने चुनाव अभियान समिति की बैठक में दिया निर्देश, रखें पैनी नजर, विजय चौधरी ने…

BUXAR BUXAR BUXAR BUXAR

BUXAR

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...