‘इंडिया गठबंधन वन ईयर वन पीएम फॉर्मूला बना रहा है’, पीएम मोदी का बड़ा दावा

Desk. लोकसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार जोरों पर है। इस बीच पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इंडिया अलायंस वाले वन ईयर वन पीएम फॉर्मूला बना रहे हैं। ये पीएम की कुर्सी का भी ऑक्शन करने में लगे हैं।

इंडिया गठबंधन पर पीएम मोदी का निशाना

पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आया है कि इंडी गठबंधन में चर्चा चल रही है कि इंडी अलायंस वाले वन ईयर वन पीएम फॉर्मूला बना रहे हैं। यानी एक साल एक पीएम, दूसरे साल दूसरा पीएम, तीसरे साल तीसरा पीएम, चौथे साल चौथा पीएम, पांचवें साल पांचवां पीएम… ये पीएम की कुर्सी का भी ऑक्शन करने में लगे हैं।’

वहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ‘OBC वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन कांग्रेस है, जिसने OBC से उनका हक छीन लिया। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की है, संविधान की भावना को ठोकर पहुंचाई है, बाबा साहेब का घोर अपमान किया है।’

लोकसभा चुनाव का मतदान

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गयी है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...