झारखंड में आज भी हीट वेव, सरायकेला के अलावा पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में अलर्ट जारी

रांची : झारखंड में हीट वेव का दायरा बढ़ना शुरू हो गया है। चालू गरमी के मौसम में लगातार दूसरे दिन आज भी यानी गुरूवार को भी हीट वेव की सक्रियता रहने का प्रबल अंदेशा है। सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम के अलावा पश्चिमी सिंहभूम में भी गुरूवार को हीट वेव और ज्यादा तपिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। एक दिन पहले बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम इस दायरे से बाहर था लेकिन मौसम विभाग ने नए अलर्ट संदेश में इसका भी जिक्र किया गया है। राज्य के शेष जिलों में भी पहले की तुलना में दिन के तापमान में गुरूवार को एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज होने का अनुमान है।

सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में आज दिन में पारा 44 डिग्री तक पहुंचेगा

सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में गुरूवार को पूरे झारखंड में सबसे ज्यादा तपिश की स्थिति बनेगी। वहां दिन के साथ ही रात के तापमान में बढ़ोत्तरी का अंदेशा व्यक्त किया गया है। दोनों जिलों में गुरूवार को दिन में पारा के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान भारतीय मौसम विभाग ने लगाया है। इसी के साथ मौसम विभाग ने इसके चलते हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है।

बोकारो, पलामू, गोड्डा, पाकुड़ और पश्चमी सिंहभूम में पारा 43 तक पहुंचेगा

रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 24 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 39 और न्यूनतम 25, गुमला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 24, हजारीबाग में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 24, रामगढ़ में अधिकतम 40 और न्यूनतम 23, बोकारो में अधिकतम 43 और न्यूनतम 24, पलामू में अधिकतम 43 और न्यूनतम 24, लोहरदगा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 24, लातेहार में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24, गढ़वा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 24, चतरा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 24, कोडरमा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 24,  देवघर मे अधिकतम 42 और न्यूनतम 26, धनबाद में अधिकतम 42 और न्यूनतम 26, दुमका में अधिकतम 41 और न्यूनतम 26, गिरिडिह में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24, गोड्डा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 27, जामताड़ा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 26, पाकुड़ में अधिकतम 43 और न्यूनतम 27, साहिबगंज में अधिकतम 41 और न्यूनतम 27, सिमडेगा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 22, सरायकेला में अधिकतम 44 और न्यूनतम 24, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 44 और न्यूनतम 24 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

हीटवेव के मद्देनजर आमजन बरतें सावधानी

हीटवेव के मद्देनजर आमजन को सावधान बरतने की मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। कहा है कि कोई हीटवेव से पीड़ित हो तो उसे तुरंत छाया या ठंडे स्थान पर ले जाएं।

पीड़ित के होश में रहने की स्थिति में उसे पानी या पुनर्जलीकरण पेय दें एवं उसे पंखा झलें।

पीड़ित बेहोश हो या लक्षण बदतर दिखें तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

पीड़ित के चेहरे और शरीर को गीले कपड़े से पोछें।

पीड़ित के कसे हुए कपड़े ढीले करवाएं ताकि वेंटीलेशन का लाभ मिले।

पीड़ित भी और आमजन भी हीटवेव के दौरान शराब या कैफीन के सेवन से बचें।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...