बांध काटने पर आपस में भिड़े 2 जिले के कई गांव के लोग, जानिए फिर क्या हुआ

बाढ़ : नालंदा जिला और पटना जिला के बॉर्डर स्थित बटेरिया बिगहा गांव के पास दोनों जिले के कई गांव के लोगों के बीच उस समय तनातनी हो गई. जब बेलछी थाना क्षेत्र के कोरारी, जोधन बीघा, बंदी चक और मोगलानी गांव के लगभग 50 की संख्या में ग्रामीण बाढ़ के पानी से अपने गांव को बचाने के लिए बांध काटने पहुंच गए. नालंदा जिला के बिंद थाना और और पटना जिला के बेलछी अंचलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ.

बताते चलें कि नालंदा जिला से पटना जिला के बेलछी प्रखंड होकर गुजरने वाली पंचाने नदी इस समय उफान पर है. पंचाने नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण बेलछी थाना क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो चुके हैं. ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है. प्रशासन की ओर से अब तक कोई राहत सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई गई है. जिससे आक्रोशित ग्रामीण अपने गांव को बचाने के लिए एक बांध को काटना जरूरी समझा और बांध काटने पहुंच गए.

बांध काटने के बाद बाढ़ के पानी से प्रभावित होने वाले बटेरिया बीघा, जग जानपुर, भामनचक और बकरा-मकनपुर गांव के ग्रामीणों द्वारा जमकर विरोध किया गया. जिसके कारण बांध काटे जाने से बच गया. आनन-फानन में दोनों जिला के प्रशासन को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत करना पड़ा.

 

रिपोर्ट : अनिल कुमार

Patna Cyber Crime: 25 हजार अमेरिकियों से 5 करोड़ की ठगी,...

पटना में पुलिस ने 25 हजार अमेरिकी नागरिकों से करीब 5 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले चार MBA पास आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 5.71 लाख...

झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 5.71 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 30...

Ranchi Sugar Price: चीनी के दाम में गिरावट, थोक बाजार में...

रांची के पंडरा थोक बाजार में चीनी की कीमत घटकर 49 से 52 रुपये किलो हो गई है। खुदरा बाजार में चीनी 54 से...