मोतिहारी : बाढ़ से होने वाले तबाही से बचाव के लिए नदी किनारे बांध का निर्माण कराया जाता है। मोतिहारी में एक ऐसा बांध का निर्माण होने जा रहा है, जिसके बनने से सैकड़ों गांव तबाह हो जाएगा। इस लिए बांध निर्माण पर रोक लगाने के लिए राजद के दो-दो विधायक पहुंच गए। समाहरणालय और प्रभारी जिलाधिकरी से मिलकर इस जनसमस्या को रखा। बता दें कि पिछले 40 वर्ष पहले सर्वे कराकर बंजरिया और सुगौली प्रखंड से गुजरने वाली सिकरहना नदी पर दाईं ओर से बांध निर्माण का कार्य प्रस्तावित है लेकिन बांध का निर्माण नहीं हो सका।
वजह यह है कि नदी और नवनिर्मित बांध के बीच सैकड़ों गांव बसे हुए हैं जो बांध बनने के बाद जलमग्न हो जाएंगे। इसी समस्या को लेकर राजद के दो विधायक डॉ. शमीम अहमद और शशिभूषण सिंह सैकड़ों ग्रामीण जनता के साथ समाहरणालय पहुंच कर भूमि सुधार उप समाहर्ता से मिलकर अपनी समस्या को बताया। जिसके बाद विधायकों की बात सुनकर अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि इस पूरे मामले में जनहित को ध्यान में रखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़े : पशुओं की बलि नहीं हो, बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी, SP स्वर्ण प्रभात ने दिया निर्देश
यह भी देखें :
सोहराब आलम की रिपोर्ट


















