होटल में लगी भीषण आग से 6 की मौत, राहत बचाव जारी

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना जंक्शन स्थित होटल में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पटना जंक्शन के पाल होटल में हुए भीषण हादसे अग्निकांड में मृतकों की संख्या छह पहुंच गई है। पटना के सिटी एसपी चंद्रप्रकाश ने बताया कि छह मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं हैं।

GOAL Logo page 0001 4 22Scope News

हालांकि एसएसपी पटना राजीव मिश्रा भी मौके वरदात पर मौजूद रहे। इधर, राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। साथ ही साथ एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। होटल में से ब्लास्ट सिलेंडर भी मिला है। होटल से लगातार लोगों को निकाला जा रहा है। आग बहुत ही भंयकर लगी थी। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग होटल में पूरी तरह फैल चुकी थी।

मुख्यमंत्री ने 6 लोगों की हुई मौत पर जतायी गहरी शोक संवेदना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जंक्शन के पास होटल पाल में आग लगने की घटना में छह लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़े : पटना जंक्शन स्थित होटल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...

Jharkhand MBBS Admission Scam: फर्जी प्रमाणपत्र से दाखिले की CID जांच...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में फर्जी जाति, ईडब्ल्यूएस और निवास प्रमाणपत्र के आधार पर दाखिले की जांच CID करेगी। रिम्स ने 2027 सत्र से...

NEET UG Re-Exam 2026: फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप, सभी अभ्यर्थियों...

एनटीए ने री-नीट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाया गया है, जिससे सभी अभ्यर्थियों को 4 बोनस अंक मिलेंगे।...