Commercial Advertisment

20 साल बाद सुलझा दो सगे भाईयों का जमीन विवाद….

मध्यस्थता से सुलझा दो सगे भाइयों का लगभग 20 साल पुराना जमीन विवाद

रांची: दो सगे भाइयों के बीच लगभग 20 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझ गया है। 1.25 एकड़ जमीन को लेकर दोनों भाइयों में लगभग 20 साल से विवाद चल रहा था। वादी दामोदर नाथ शाहदेव ने अपने भाई बड़ा लाल गोविंद नाथ शाहदेव और अन्य के खिलाफ रांची के हरमू रोड, किशोरगंज स्थित 1.25 एकड़ जमीन को लेकर वर्ष 2005 में मुकदमा दायर किया था। समझौता को लेकर दोनों पक्षकारों के बीच कई दौर की वार्ता हुई थी, लेकिन लंबे समय से विवाद नहीं सुलझ रहा था।

दोनों भाइयों को मिलेगा 62.80 डिसमिल भूमि

जिसके बाद न्यायालय के पहल पर समझौता के लिए दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बैठकें हुई। तत्पश्चात शुभचिंतकों और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं तथा मध्यस्थता द्वारा 19 वर्ष पुराने वाद को सुलझा लिया गया। पक्षकारों के बीच सहमति बनी है कि लेक रोड स्थित भूमि एम.एस. प्लॉट नम्बर-1165, 1167, 1168 में वादी दामोदर नाथ शाहदेव को 62.80 डिसमिल तथा प्रतिवादीगण बड़ा लाल गोविंद नाथ शाहदेव एवं अन्य को 62.80 डिसमिल भूमि मिलेगा, जिसमें दोनों पक्ष अपने-अपने हिस्से की जमीन में अपनी मर्जी से उस भूमि का उपयोग करेंगे। मामले को लेकर पक्षकारों की ओर से नक्शे की प्रति भी दायर की गयी, जिसमें उनके हिस्से का विवरण दर्ज है।

डालसा सचिव ने दी बधाई

मध्यस्थत एल.के.गिरि ने मामले की मध्यस्थता की। रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने विवाद सुलझने पर दोनों पक्षों तथा उनके अधिवक्ताओं को बधाई दी।

Sardar Patel Jayanti Patna: पटना में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती...

Sardar Patel Jayanti Patna: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पटना में राजकीय समारोह आयोजित किया...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Rishabh Pratap Singh Kaimur: युवा शक्ति से बनेगा विकसित भारत, रिशु...

Rishabh Pratap Singh Kaimur: कैमूर जिले के कुदरा स्थित जगदेव मेमोरियल कॉलेज परिसर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में...