दूसरे चरण में मतदान में बिहार से भी पिछड़ा यूपी, बिहार में 53.03 हुई वोटिंग

डिजीटल डेस्क : दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सायं 5 बजे तक भारत निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक पहुंचे ब्योरे के मुताबिक सबसे सुस्त मतदान के मामले में यूपी के मुकाबले बिहार में तनिक सुधार दिखा है। बिहार में जहां 53.03 फीसदी मतदान हुआ, वहीं उत्तर प्रदेश में 52.84 फीसदी मतदान होने की पुष्टि हुई है। इस क्रम में महाराष्ट्र में इन दोनों राज्यों से बेहतर वोटिंग होने की सूचना है जहां इससे पहले तक वोटिंग का क्रम सुस्त रहा था। महाराष्ट्र में दूसरे चरण में सायं 5 बजे तक 53.51 फीसदी मतदान हुआ है। बिहार में सुबह 9 बजे तक मतदान की गति अपेक्षाकृत जरा धीमी रही लेकिन दिन निकलते ही मतदाता बूथों तक उमड़ने लगे। अपराह्न 3 बजे तक 44.24 फीसदी वोटर बूथों पर पहुंचकर मतदान कर चुके थे।

दूसरे चरण में सबसे ज्यादा वोटिंग त्रिपुरा में 76.23 फीसदी, मणिपुर दूसरे तो छत्तीसगढ़ तीसरे नंबर पर

दूसरे चरण के मतदान के दौरान शुक्रवार को पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में बूथों तक वोटरों में मतदान की ललक सुबह से ही सबसे ज्यादा दिखी। दूसरे चरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग से जारी ताजा ब्योरे के अनुसार, सायं 5 बजे तक सबसे ज्यादा त्रिपुरा में 76.23 फीसदी मतदान होने की बात सामने आई है जबकि इस लिहाज से दूसरे नंबर पर रहे मणिपुर में 76.06 फीसदी वोट पड़ने की सूचना मिली है। सबसे ज्यादा मतदान के लिहाज से तीसरे स्थान पर रहे छत्तीसगढ़ में सायं 5 बजे तक 72.13 फीसदी मतदान होने की सूचना है।

उत्तर भारत के राज्यों के मुकाबले दक्षिण भारत के राज्यों में वोटरों में मतदान को लेकर उत्साह ज्यादा रहा। सुदूर केरल में सायं 5 बजे तक 63.97 फीसदी मतदान हुआ जबकि कर्नाटक में सायं 5 बजे तक 63.90 फीसदी मतदान हुआ।
कतार में लगे वोटर

दूसरे चरण में चिलचिलाती धूप में सुस्त हुई वोटिंग, बंगाल में 71.14 फीसदी पड़े वोट

दूसरे चरण में शुक्रवार को मतदान के पहले चार घंटे में त्रिपुरा को टक्कर दे रहा पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान दिन में चिलचिलाती धूप ने असर डाला और उसका असर मतदान प्रतिशत पर भी पड़ा। सायं 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 71.14 फीसदी मतदान होने का ब्योरा रिकार्ड हुआ। इसके बाद असम का स्थान रहा जहां इतने ही समय तक 70.66 फीसदी मतदान हुआ। इन सबके साथ सबसे चौंकाने वाले अंदाज में जम्मू कश्मीर में मतदाता वोटिंग के बूथों तक पहुंचे। वहां सायं 5 बजे तक 67.22 फीसदी मतदान हो चुका था।

दूसरे चरण में उत्तर के मुकाबले दक्षिण भारत हुई ज्यादा वोटिंग

दूसरे चरण में सायं 5 बजे तक हुए मतदान में जो ब्योरा चुनाव आयोग से मिला है, उसके मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों के मुकाबले दक्षिण भारत के राज्यों में वोटरों में मतदान को लेकर उत्साह ज्यादा रहा। सुदूर केरल में सायं 5 बजे तक 63.97 फीसदी मतदान हुआ जबकि कर्नाटक में सायं 5 बजे तक 63.90 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद राजस्थान का नंबर रहा जहां इतने ही समय तक 59.19 फीसदी मतदान रिकार्ड हुआ है। मध्य प्रदेश में 54.58 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे कम मतदान के मामले में पीछे चल रहे महाराष्ट्र में सायं 5 बजे के बाद यूपी की तुलना में स्थिति सुधरी और यहां मतदान प्रतिशत 53.51 फीसदी रिकार्ड हुआ है।

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...