दूसरे चरण में 9 बजे तक बिहार में 9.84 फीसदी मतदान, सबसे ज्यादा त्रिपुरा में उमड़े वोटर

डिजीटल डेस्क : दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह से मतदाता बूथों तक पहुंचने शुरू हो गए। बिहार में सुबह 9 बजे तक 9.84 फीसदी वोटर बूथों पर मतदान कर चुके थे। पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में बूथों तक वोटरों में मतदान की ललक सबसे ज्यादा दिख रही है। दूसरे चरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग से जारी ताजा ब्योरे के अनुसार, सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा त्रिपुरा में 16.65 फीसदी मतदान हो चुका था। इस लिहाज से पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है जहां इतने समय तक 15.68 फीसदी मतदान होने की पुष्टि हुई है। तीसरे स्थान पर मणिपुर है जहां 9 बजे तक 15.49 फीसदी मतदान हो चुका था जबकि चौथे स्थान पर छत्तीसगढ़ में 15.42 फीसदी मतदान हो चुका है।

दूसरे चरण के शुरूआती मतदान में मध्य प्रदेश और केरल से पिछड़ा यूपी

सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार की सुबह शुरू हुए मतदान का सुबह 9 बजे तक जो ब्योरा सामने आया है, उसमें हिंदी पट्टी में मतदान अन्य स्थानों की तुलना में कुछ धीमा रहा है। मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 13.82 फीसदी मतदान हो चुका था तो वहीं केरल में इस समय तक जहां 11.98 फीसदी मतदान हो चुका था, वहीं राजस्थान में 11.77 फीसदी और यूपी में 11.67 फीसदी मतदान हुआ है। जम्मू कश्मीर में सुबह 9 बजे तक 10.39 फीसदी मतदान हो चुका था जबकि कर्नाटक में 9.21 फीसदी और महाराष्ट्र में 7.45 फीसदी मतदान होने की पुष्टि हुई है। दूसरे चरण में आज जिन राज्यों में मतदान जारी है, उनमें बिहार और असम में 5-5 सीटों पर वोटिंग है। वहीं छत्तीसगढ़  में 3, जम्मू एवं कश्मीर में 1, कर्नाटक में 14, मध्य प्रदेश 6, महाराष्ट्र में 8, राजस्थान में 13 , त्रिपुरा में 1, उत्तर प्रदेश में 8 और पश्चिम बंगाल में 3 सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...