घर में सोए हुए युवक की तलवार से गला काट कर हत्या, मृतक के भाई ने दी ये जानकारी

मुंगेर : मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मूढ़हेरी गांव में देर रात घर में सोए हुए 22 वर्षीय युवक बीडी सिंह की तलवार से गला काट कर हत्या कर दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करने के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं शव के पास से पुलिस ने तलवार बरामद किया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

ऐसे अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

मृतक के भाई ने बताया कि घर के फोन पर किसी का कॉल आया था, घर के लोग फोन पर बात करने के बाद सोने चले गए थे. सुबह 4 बजे किसी ने घर के दरवाजा खटकटाया. आवाज सुनकर मृतक की मां उठकर देखी तो दरवाजे पर कोई नहीं था. फिर मां घर से बाहर निकलीं उसके बाद वापस आने पर देखा कि उनलोगों के रूम का दरवाजा बाहर से बंद है. मृतक के पिता को आवाज देकर रूम का दरवाजा खुलवाया गया. वहीं मृतक के रूम का दरवाजा खुला हुआ है. इस पर घरवालों ने बीडी सिंह के रूम में जाकर देखा तो उनके सामने दिल दहला देने वाला नजारा देख घर के लोग दंग रह गए. रूम के पलंग पर बीडी सिंह की लाश पड़ी हुई मिली.

बताया जाता है कि किसी ने सोए हुए युवक पर तलवार से वार कर उसका गला काट दिया है. इस घटना को देख घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. जिसकी सूचना घरवालों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है. अभी हत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है.

 

रिपोर्ट : अतहर खान

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...