Munger में 65 वर्षीया वृद्धा की गला रेत हत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर…

मुंगेर: मुंगेर में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक 65 वर्षीया वृद्धा की उसके घर में गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर एफएसएल की टीम के साथ जांच में जुट गई है। घटना मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के चोर गांव पंचायत के बिंद टोली की जहां बदमाशों ने जोगा देवी नामक वृद्धा की गला रेत कर हत्या कर दी।

मामले में परिजनों ने बताया कि मृतिका देर रात शौच के लिए आंगन के तरफ निकली थी तभी घात लगाए बदमाशों ने घर के दरवाजे की कुण्डी बाहर से लगा दी और महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो साथ में सो रही नातिन ने मृतिका के पिता को जगाया जिसके बाद किसी तरह लोग बाहर निकले तब तक मृतिका की मौत हो चुकी थी साथ ही शव के सीने पर गेहूं से भरा दो बोरा भी बदमाशों ने रख दिया था। घटना के बाद परिजनों ने असरगंज थाना की पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

मृतिका के परिजनों ने बताया कि पांच डिसमिल जमीन को लेकर पड़ोसी बीरो बिंद से विवाद चल रहा था। जमीनी विवाद में कुछ दिन पहले मारपीट भी हुई थी। उन्होंने शंका जाहिर की कि जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने ही घटना को अंजाम दिया है। फ़िलहाल तारापुर एसडीपीओ सिंधु शेखर के नेतृत्व में पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं मामले की जाँच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  तेजस्वी ने CM Nitish पर लगाया बड़ा आरोप, प्रदीप सिंह के बयान पर कहा ‘ईंट…’

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Munger Munger Munger Munger

Munger

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...