कल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आएंगे झारखंड

रांची. कल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव झारखंड आएंगे। यहां चतरा लोकसभा क्षेत्र के हंटर गंज में 3 बजे अपराह्न भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी बीजेपी सांसद आदित्य साहू ने दी है।

एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव कल आएंगे झारखंड

उन्होंने बताया कि रांची पहुंचकर सीएम मोहन यादव हेलीकॉप्टर द्वारा 3 बजे अपराह्न चतरा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत हंटर गंज के खूंटी केवाल मैदान में एनडीए प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे। मोहन यादव शाम 4.30 बजे मीडिया सेंटर रांची में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे देर शाम विमान द्वारा रांची से प्रस्थान करेंगे।

बता दें कि झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। लोकसभा का चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होगी। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

वाइल्ड वादी 14 22Scope News

Bihar STF Santosh Don Arrest: बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात...

Bihar STF Santosh Don Arrest: बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पटना-नालंदा इलाके में सक्रिय कुख्यात अपराधी और कथित लैंड माफिया 'संतोष डॉन'...

Begusarai Model Adarsh Vidyalaya Launch: बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा...

Begusarai Model Adarsh Vidyalaya Launch: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की पहल पर राज्य भर में स्थापित 'सरस्वती विद्या निकेतन/MGS मॉडल आदर्श विद्यालयों' का...

Supaul Darbhanga National Highway: सुपौल-दरभंगा हाईवे से बदल जाएगी उत्तर बिहार...

Supaul Darbhanga National Highway: उत्तर बिहार में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, सुपौल और दरभंगा को जोड़ने...