Advertisment

रांची में भाजपा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का किया स्वागत, कांग्रस पर जमकर बरसे CM मोहन यादव

रांची. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे। यहां चतरा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनावी प्रचार करने के बाद रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां उनका भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने स्वागत किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत

इस दरौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आकर गदगद हूं। चुनाव हर 5 साल में होता है, लेकिन ये चुनाव बाकी चुनाव से हट कर है क्योंकि मोदी जी की भूमिका को दुनिया देख रही है। हमारे पूरे देश के विकास के लिए देश की जनता उन्हें चुनाव लड़ा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का पद से कोई संबंध नहीं है। साधु जैसे बनकर नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित किया है। निर्वाचन की इस बेला में अगर 10 साल का मूल्यांकन होगा तो हर क्षेत्र में मोदी जी की सरकार का प्रभाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि 10 साल के अंदर 70 साल की समस्याओं का समाधान हुआ।

Cesto mart add 30 22Scope News

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक के आधार पर खुद को एक चश्मे से देखना शुरू किया और हिंदुओं का अपमान किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के वक़्त भी सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को लागू किया था, लेकिन मुस्लिम तुष्टिकरण की वजह से यह लागू नहीं हुआ। कांग्रेस भगवान राम और हिंदुओं की भावनाओं के मामले में जरा भी नहीं सोचती है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद के खिलाफ हमारे मोदी जी लड़ रहे हैं और उन्होंने राष्ट्रवाद को सामने रखा है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि भूमि पूजन हुआ, उसके बाद मंदिर का लोकार्पण किया गया, लेकिन कांग्रेस ने हर बार हिंदुओं का मजाक उड़ाया।

सौरभ सिंह की रिपोर्ट

ललन सिंह का नकली PA बबन गिरफ्तार: फोन पर बोलता था...

बिहार पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को दबोचा है जिसके कारनामे सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएं। सचिवालय थाना पुलिस ने मुंगेर के...

Adivasi Mahotsav 2026 Ranchi: आदिवासी महोत्सव 2026 की उलटी गिनती शुरू,...

Adivasi Mahotsav 2026 Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में होने वाले 'ट्राइबल फेस्टिवल 2026' की तैयारियों ने तेज़ी पकड़ ली है। इसी सिलसिले में, गृह...

JPSC-JSSC Protest: JPSC-JSSC विवाद पर बढ़ी हलचल, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर राजधानी रांची में...