हाइवा ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, 2 व्यक्ति की मौत

जहानाबाद : जहानाबाद पटना गया सड़क एनएच-83 पर सरथुआ पेट्रोल पंप के समीप हाईवा ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति को रौंद दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि टेहटा ओपी क्षेत्र के कोहरा गांव निवासी मोहम्मद राजू एवं सनी कुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर जहानाबाद गया था।

आपको बता दें कि रविवार की देर रात्रि जहानाबाद में काम कर अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही सरथुआ पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा की विपरीत दिशा से हाईवा ट्रक आ रही थी जिसने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार रूप से टक्कर मार दिया जिसके कारण घटनास्थल पर ही दोनों व्यक्ति की मौत हो गई। आसपास के लोगों द्वारा इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दिया गया। मौत की खबर लगते ही मृतक के परिजन दौड़े दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे और इस घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है।

इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहरा मच गया परिवार जनों का रोते-रोते बुरा हाल है। आसपास के लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण यह घटना हुई है। जिले में लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है। इसका मुख्य कारण है कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण घटना घट रही है। वाहन चालक घटना से सीख नहीं ले रहे हैं। इस घटना को अंजाम देकर हाईवा चालक हाईवा ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : जहानाबाद पुलिस ने खोए हुए 34 मोबाइल लोगों को किया वापस

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...

Jharkhand Health Alert: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM Hospital...

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है। पोटका में...

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...