Bomb Alert : देश के कई एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Desk : देश के कई एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, जयपुर, गोवा, नागपुर और कानपुर समेत देश के कई एयर पोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन जांच में जुट गया है।

एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की मिली धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को जयपुर, नागपुर, कानपुर, गोवा समेत देश के कई हवाई अड्डों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद राजस्थान के जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

बताया जा रहा है कि नागपुर एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे धमकी भरा ईमेल आया। इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद बॉम्ब स्क्वाड ने हवाई अड्डे की तलाशी ली। हालांकि, कुछ भी बरामद नहीं हुआ। वहीं हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...